BIG NEWS : रक्सौल में पुलिस ने बड़ी मात्रा में नकली नोट के साथ 10 लोगों को किया गिरफ्तार

Edited By:  |
big news big news

रक्सौल : बड़ी खबर बिहार के रक्सौल से है जहां भारत-नेपाल बॉर्डर से भारी मात्रा में जाली नोट जब्ती के साथ जाली नोट फैक्ट्री का भण्डाफोड़ किया गया है. पुलिस एवं एसएसबी ने सीमावर्ती क्षेत्र हरैया थाना की बड़ी करवाई करते हुए 25 लाख के नेपाली फेंक करेंसी एवं साढ़े 18 लाख के भारतीय फेंक करेंसी के साथ 3 नेपाली समेत 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. फेंक करेंसी के सप्लाई में इस्तेमाल होने वाले तीन बाइक समेत एक कार BR01PN / 2496 को जब्त किया है.

इस संबंध में रक्सौल डीएसपी मनीष आंनद ने बताया कि हरैया पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी दो बाइक सवार जाली नोट लेकर रक्सौल में आ रहे हैं. पुलिस ने जब दोनों बाइक सवार को हिरासत में लेकर जांच किया तो उनके पास से 18 हजार भारतीय फेक करेंसी तथा 25 लाख नेपाली फेक करेंसी बरामद किया. इनके निशानदेही पर सीतामढ़ी के मेजरगंज में छापेमारी शुरू किया गया. जहां से सात लोगों के साथ 25 लाख फेंक नेपाली करेंसी , एक दर्जन मोबाइल, केम्किल्स, नोट छापने के लिए सादा कागज जब्त किया है.

सीमावर्ती क्षेत्र के कई सुरक्षा एजेंसी गिरफ्तार किये गये हैं. सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है. आशंका है नेपाल में आगामी महीने में चुनाव होने वाले हैं. इसी चुनाव में करेंसी को खपाने की योजना थी. सभी बिन्दुओं पर सुरक्षा एजेंसी जांच कर रही है.

रक्सौल से अभिषेक कुमार की रिपोर्ट--