BIG NEWS : पटना में घरेलू LPG गैस आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन सख्त, DM के निर्देश पर जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरु

Edited By:  |
big news big news

पटना : शहर में एलपीजी को लेकर कालाबाजारी और जमाखोरी की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं. डीएम के निर्देश पर घरेलू गैस की सुचारु आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान शुरु किया गया है. प्रशासन की ओर से एजेंसियों की जांच भी तेज कर दी गई है. अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और छापेमारी के निर्देश दिये गये हैं.

उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन भी स्थापित की गई है. कोई भी उपभोक्ता गैस से संबंधित शिकायत या जानकारी इस नंबर पर दे सकता है. इसके लिए दूरभाष संख्या 0612-2219810 जारी की गई है. यह हेल्पलाइन सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक सक्रिय रहेगी. जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरू कर दिया गया है. गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण की निगरानी होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--