BIG NEWS : पटना में NEET छात्रा मौत केस में CBI की तेज कार्रवाई, मृतका के मामा से फिर पूछताछ
पटना: राजधानी पटना के चर्चित नीट छात्रा मौत मामले में जांच तेज हो गई है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI)ने एक बार फिर छात्रा के मामा को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया था. शनिवार सुबह मामाCBIकार्यालय पहुंचे,जहां उनसे केस से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर सवाल-जवाब किए गए. एजेंसी इस मामले की हर कड़ी को जोड़कर सच्चाई तक पहुंचने की कोशिश कर रही है.
इसी बीचCBIने जांच में बड़ा बदलाव करते हुए केस के जांच अधिकारी को बदल दिया है. एएसपी पवन कुमार श्रीवास्तव की जगह अब डीएसपी विभा कुमारी को नया आईओ बनाया गया है. बताया जा रहा है कि जांच की धीमी रफ्तार और प्रक्रियागत खामियों पर कोर्ट की नाराजगी के बाद यह फैसला लिया गया.
नए आईओ के गांव पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों ने विरोध जताया. उनका आरोप है कि कई बार पूछताछ के बावजूद अब तक कोई ठोस नतीजा सामने नहीं आया है. इस दौरान छात्रा की मां की तबीयत भी बिगड़ गई थी.
जांच में कई खामियां भी सामने आई है,जैसे पॉक्सो एक्ट नहीं जोड़ना,मुख्य आरोपी से रिमांड पर पूछताछ न होना और सीडीआर वCCTVफुटेज की जांच में लापरवाही. ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि सीबीआई की नई टीम जल्द मामले का खुलासा कर सकती है. पूछताछ के बाद जब मृत छात्रा के मामा सीबीआई दफ्तर से बाहर निकले तब उन्होंने मीडिया से बातचीत भी की. मामा ने सीबीआई की कार्यशैली पर कई सवाल खड़े किए.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--





