Hindi News / STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत संतोष बिहारी सकुशल बरामद,...

BIG BREAKING : STF और पटना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अपहृत संतोष बिहारी सकुशल बरामद, 4 अपहरणकर्ता गिरफ्तार

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना : बिहार एसटीएफ और पटना जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में फतुहा थाना क्षेत्र से अपहृत संतोष बिहारी को सकुशल बरामद कर लिया गया है. इस मामले में अपहरण की घटना में शामिल 4 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बिहार एसटीएफ के अनुसार, 8 जून 2026 को विशेष टीम और पटना जिला पुलिस ने फतुहा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर चार आरोपियों को पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णकांत (बुद्धिचक, फतुहा, पटना), विजय कुमार (सबौर, भागलपुर), आशीष कुमार (सबौर, भागलपुर) तथा आशीष कुमार (सबौर, भागलपुर) के रूप में हुई है. कार्रवाई के दौरान अपहृत संतोष बिहारी को सकुशल मुक्त करा लिया गया. मामले में फतुहा थाना में कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसटीएफ ने बताया कि 8 जून को फतुहा स्थित छपाक वाटर पार्क के पास एक व्यक्ति के अपहरण की सूचना प्राप्त हुई थी. सूचना मिलते ही बिहार एसटीएफ और पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहरणकर्ताओं का पता लगाया और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. साथ ही अपहृत संतोष बिहारी,पिता भूपनारायण सिंह,निवासी मजकोटवा,थाना मेजरगंज,जिला सीतामढ़ी को सुरक्षित बरामद कर लिया गया.

पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई जारी है.