Hindi News / नीतीश कैबिनेट की बैठक संपन्न, आज दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

BIG BREAKING : नीतीश कैबिनेट की बैठक संपन्न, आज दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा

Edited By:  |
big breaking big breaking

पटना:बिहार की राजनीति में आज बड़ा दिन है. नीतीश कुमार आज यानि मंगलवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे. नीतीश कुमार राज्य में पहली बार भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार के लिए रास्ता बनाने वाले हैं. बीजेपी आज नए मुख्यमंत्री का चेहरा तय कर लेगी.

पटना के मुख्य सचिवालय में आयोजित मंगलवार सुबह 11 बजे शुरु हुई नीतीश कैबिनेट की अंतिम बैठक संपन्न हुई. नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की अंतिम बैठक हुई. बैठक के बाद सीएम आवास पहुंचे.

नीतीश कुमार ने कैबिनेट को संबोधित किया. बैठक के दौरान वो भावुक हो गए.नीतीश कुमार ने कहा -2005 में मैं सरकार में आया,जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया,नयी सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा.

वहीं कैबिनेट में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और मंत्री विजय चौधरी का संबोधन हुआ और इन नेताओं ने नीतीश कुमार का धन्यवाद किया. इसके बाद लगभग पाँच मिनट का संबोधन नीतीश कुमार ने दिया,इस दौरान सभी नेता भावुक थे.

आज लोकभवन जाकर नीतीश कुमार राज्यपाल को इस्तीफा सौंपेंगे.बैठक में मंत्रियों ने कहा—माहौल बेहद भावुक रहा. मंत्री राम कृपाल यादव ने “आज हर कोई भावुक था”.

वहीं दूसरी ओरNDAमें नए मुख्यमंत्री को लेकर हलचल तेज हो गई है. दोपहर 3 बजेBJPविधायक दल की बैठक होगी. शाम 4 बजेNDAविधायक दल की बैठक में नए नेता का चयन होगा.केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में शिवराज सिंह चौहान पटना पहुंचे.BJPविधायक दल का नेता ही बिहार का नयाCMबनेगा.20 साल का नीतीश युग खत्म होने की कगार पर है.नई सियासत की शुरुआत होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--