Hindi News / बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

धनबाद में अम्बेडकर जयंती की धूम : बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की उमड़ी भीड़

Edited By:  |
dhanbad mein ambedkar jayanti ki dhoom dhanbad mein ambedkar jayanti ki dhoom

धनबाद: देशभर में आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती मनाई जा रही है. इसी कड़ी में धनबाद में भी बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है. डीआरएम चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण का सिलसिला पूरे दिन जारी रहा.

इस मौके पर नेशनल फेडरेशन ऑफ अम्बेडकर मिशन की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वक्ताओं ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय, समानता और संविधान निर्माण में उनके योगदान पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम के दौरान लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे माहौल में बाबा साहेब के विचारों की गूंज सुनाई दी.

धनबाद के डीआरएम चौक पर बाबा साहेब की प्रतिमा के पास सुबह से ही लोगों का तांता लगा रहा. शहर के कोने-कोने से आए लोगों ने संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अम्बेडकर को नमन किया और उनके विचारों को याद किया.