BIG BREAKING : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुंची रांची, एयरपोर्ट पर किया गया भव्य स्वागत
रांची : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को विशेष विमान से रांची पहुंची. रांची हवाई अड्डा पर झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार और कई मंत्रियों ने उन्हें फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सीधे राजभवन के लिए रवाना हो गई. आज रात वह राजभवन में विश्राम करेंगी. शनिवार यानि 15 फरवरी को बिड़ला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह का आयोजन होगा. इसी समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति 2 दिवसीय झारखंड दौरे पर यहां आई हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 15 फरवरी को बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह को संबोधित करेंगी. बीआईटी मेसरा के प्लेटिनम जुबली समारोह में राष्ट्रपति के अलावा राज्यपाल संतोष गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं बीआईटी मेसरा के वाइस चांसलर शामिल होंगे.
राष्ट्रपति के आगमन को लेकर रांची एयरपोर्ट से राजभवन तक के इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए रांची एयरपोर्ट से राजभवन और राजभवन से बीआईटी मेसरा तक बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है.
रांची से राहुल कुमार की रिपोर्ट----