पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहांलेस्लीगंज थाना क्षेत्र में15जुलाई को सड़क हादसे के बाद यात्री बस में आग लगाने वाले और तांडव करने वाले10आरोपियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस ने सभी पकड़े गये आरोपियों को जेल भेज दिया. दरअसलसड़क दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने बस के ड्राइवर को जमकर पीटा था. इसके बाद बस चालक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस ने दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की थी.

पलामू में सड़क हादसे के बाद यात्री बस जलाने के आरोप में 10 गिरफ्तार

बताया जा रहा है किलेस्लीगंज थाना क्षेत्र में15जुलाई को हुई सड़क दुर्घटना के बाद बस को फूंकने और सड़क पर उपद्रव मचाने वाले10आरोपियों को पुलिस ने छापेमारी कर पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपियों में लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुंदरी के रहने वाले अजय कुमार,भोला यादव,धर्मेंद्र शर्मा,अमन कुमार,संदीप साव,रवि यादव,सुरेंद्र पाल,विकास कुमार,रणविजय मेहता और प्रदीप मोची शामिल है.

मामले में लेस्लीगंज थाना प्रभारी राजू कुमार गुप्ता ने बताया पूरे मामले में करीब600लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी थी. बस जलाने के10आरोपियों को पकड़ा गया है. वहीं लोगों की पिटाई से ड्राइवर की हुई मौत मामले में अलग से हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा.

दअरसल पूरा मामला यह है कि15जुलाई को पलामू के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र में यात्री बस ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी और मौके पर खड़े एक व्यक्ति को अपनी चपेट में ले लिया था. इस दुर्घटना में यात्री बस ने ओमप्रकाश नामक व्यक्ति को करीब एक किलोमीटर तक घसीट दिया था. इस दुर्घटना में ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि एक अन्य जख्मी की इलाज के क्रम में मौत हो गई थी. उधर घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने यात्री बस को मौके पर ही फूंक दिया था. वहीं ड्राइवर झबर सिंह की जमकर पिटाई की थी. इसके बाद गंभीर हालत में झबर सिंह को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया था. ड्राइवर की स्थिति गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रिम्स रेफर कर दिया था,जहां शुक्रवार को इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई.