BIG BREAKING : पटना में SBI एटीएम उखाड़ 30 लाख की चोरी, CCTV पर स्प्रे, SIT जांच शुरू, पुलिस पर सुरक्षा को लेकर सवाल
पटना: बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज चोरी की घटना सामने आई है,जहां अपराधियों ने फिल्मी अंदाज में बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. दानापुर के शाहपुर थाना क्षेत्र में तड़के करीब 4 बजे बदमाशों नेState Bank of Indiaके एटीएम को ही उखाड़ लिया और उसमें रखे करीब 30 लाख रुपये लेकर फरार हो गए.
बताया जा रहा है कि बदमाश एटीएम लूटने के लिए पूरी तैयारी के साथ पहुंचे थे. सबसे पहले उन्होंने एटीएम बूथ में लगेCCTVकैमरों पर स्प्रे कर दिया,ताकि उनकी पहचान न हो सके. इसके बाद कुछ ही मिनटों में मशीन को उखाड़कर चारपहिया वाहन में लोड किया और मौके से फरार हो गए.
हैरानी की बात यह है कि घटना से महज दो मिनट पहले ही पुलिस की गश्ती टीम उसी इलाके से गुजरी थी,लेकिन अपराधी वारदात को अंजाम देकर आसानी से निकल गए. इससे पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं.
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई. सिटी एसपी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
इस मामले में पुलिस ने विशेष जांच दल यानीSITका गठन किया है. आसपास के इलाकों में छापेमारी की जा रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है.
इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग कर रहे हैं. अब देखना होगा किSITटीम कब तक इस सनसनीखेज चोरी का खुलासा कर पाती है.
संजय कुमार की रिपोर्ट--





