BIG BREAKING : हरिवंश फिर बने राज्यसभा के मनोनीत सदस्य, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया मनोनीत
NEWS DESK : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्यसभा के निवर्तमान उपसभापति हरिवंश को राज्यसभा के सदस्य के रुप में मनोनीत किया है. हरिवंश का उच्च सदन के सदस्य के रुप में कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया था. उन्हें पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई की सेवानिवृत्ति के बाद राज्यसभा की सीट रिक्त होने पर सदस्य के रुप में मनोनीत किया गया है.
बता दें कि जदयू नेता हरिवंश नारायण सिंह एक बार फिर से राज्यसभा सांसद बन चुके हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हरिवंश नारायण सिंह को राज्यसभा का नामित सदस्य के रुप में मनोनीत किया है . इस बार जदयू की ओर से हरिवंश को राज्यसभा चुनाव में मौका नहीं दिया गया था.
हालांकि ,हरिवंश का कार्यकाल समाप्त होने के बाद अब उन्हें दोबारा नामित सदस्य के रुप में राज्यसभा भेज दिया गया है. हरिवंश का उच्च सदन के रुप में कार्यकाल 9 अप्रैल को समाप्त हो गया.





