शिल्पी राज के नए गाने ने मचाया धमाल : पॉपुलर सॉन्ग का दिखा नया अंदाज, फिर मचल उठे फैंस

Edited By:  |
bhojpuri song bagalwala line marata reliese, shilpi raj ke naye gaane ne machaya dhamal bhojpuri song bagalwala line marata reliese, shilpi raj ke naye gaane ne machaya dhamal

DESK : भोजपुरी सिनेमा के मोस्ट पॉपुलर सिंगर सौरभ रोयाल और शिल्पी राज के न्यू सॉन्ग 'बगलवाला लाइन मारता' ने रिलीज के साथ ही इंटरनेट पर तहलका मचा रखा है। यह गाना भोजपुरी दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। गाने में सौरभ रोयाल और शिल्पी राज की आवाज और मधुर संगीत ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। वहीं गाने को सुनकर भोजपुरी फैंस मदहोश हुए जा रहे हैं।



इस भोजपुरी गाने के बोल काफी रोमांटिक हैं। गाने में एक लड़का अपनी गर्लफ्रेंड को समझाने की कोशिश करता है कि बगल वाला लड़का उस पर लाइन मार रहा है। गाने में कई रोमांटिक सीन्स हैं, जो दर्शकों को काफी रोमांचित कर रहे हैं। इस गाने का निर्देशन बिभांशु तिवारी ने किया है। गाने के बोल प्रिंस प्रीयेदर्शी ने लिखे हैं और संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। गाने को टी-सीरीज़ के यूट्यूब चैनल हमारा भोजपुरी पर रिलीज किया गया है।


गाने ने रिलीज होने के बाद से ही इंटरनेट पर धमाल मचा दिया है। इस गाने को दर्शक भी खूब पसंद कर रहे हैं। गाने को अब तक लाखों बार देखा जा चुका है। गाने के बोल और संगीत के साथ-साथ गाने में सौरभ रोयाल और शिल्पी राज की आवाज भी दर्शकों को काफी पसंद आ रही है।



Copy