भागलपुर में बड़ा हादसा : गंगा स्नान के दौरान 5 डूबे, खोजबीन जारी

Edited By:  |
Reported By:
bhagalpur me bada hadsa bhagalpur me bada hadsa

भागलपुर : इस वक़्त की बड़ी खबर आ रही है भागलपुर जिले से जहां सुल्तानगंज गंगा घाट पर स्नान करने के दौरान 5 लोग डूब गए हैं। वहीँ स्थानीय लोगों की मदद से 3 लोगों का शव बरामद कर लिया गया है। सूचना मिलते ही मौके पर प्रशासन की टीम पहुंच गई है।

शुक्रवार सुबह गंगा स्नान के दौरान 5 लोग डूब गए है। वहीँ सूचना मिलते ही मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई है। वहीँ सूचना पर स्थानीय बीडीओ, सीओ भी पहुंच हैं। साथ ही NDRF की टीम को खोजबीन के लिए लगाया गया है। खबर लिखे जाने तक 3 शवों को बरामद किया जा चुका है।

जानकारी मिल रही है कि श्राद्ध कर्म को लेकर घर की सभी महिलाएं गंगा स्नान करने गयी थी। एक साथ 15 लोग गंगा स्नान कर रहे थे इसी दौरान ललिता देवी डूबने लगी। तभी एक के बाद एक सभी बचाने के लिये नदी में घुस गये और बचाने के क्रम में ही सभी गंगा मे समा गये। फ़िलहाल 5 लोगों में ललिता देवी,उनकी पुत्री सुप्रिया कुमारी, काजल कुमारी का शव बरामद कर लिया गया है। बाकि की खोजबीन की जा रही है।


Copy