Hindi News / पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, हुआ फरार

बेटे की चाहत में पति बना शैतान : पत्नी की गला दबाकर कर दी हत्या, हुआ फरार

Edited By:  |
bete ki chahat me pati bna shaitan bete ki chahat me pati bna shaitan

नवादा : बेटे-बेटियों में कोई फर्क नहीं। आज बेटियां समाज और देश का नाम रोशन कर रही हैं। लेकिन नवादा में एक व्यक्ति को बेटी नहीं बेटे की चाहत थी, इस कारण वह इतनी हैवानियत पर उतर आया कि आज पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी।

मामला नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के मठ गुलनी गांव की बताई जा रही है जहां बेटे की चाहत में एक पति शैतान बन बैठा और अपनी पत्नी की गला दबा कर हत्या कर दी और फिर मौके से फरार हो गया। जानकारी मिल रही है कि मृतका की शादी 2016 में हुई थी। आभा ने तीन बेटियों को जन्म दिया लेकिन बेटा न होने कारण पति सतेंद्र आये दिन उसके साथ मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था। यहाँ तक कि बेटे की चाहत में उसने दूसरी शादी तक कर ली।

ग्रामीणों ने दबी जुबान से बताया की शादी के बाद इस शख्स की चाह थी कि उसे बेटा हो, लेकिन उसे लगातार तीन बेटियां ही हुई। बेटा नहीं होने से मृतका को हमेशा प्रताड़ित किया जाता रहा। वहीँ आज इसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम दिया है साथ ही मामले की जांच में जुट गई है।

सन्नी भगत की रिपोर्ट