बेगूसराय : खबर बेगूसराय से सामने आ रही है जहां एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। विराल वीडियो में तिरंगे का अपमान होते नजर आ रहा है। दरअसल अतिक्रमण हटाने के दौरान ही जाने अनजाने या जानबूझकर अतिक्रमण हटा रही टीम ने ये गलती की है।
मामला बेगूसराय शहर का है जहां फ्लाईओवर निर्माण को लेकर एनएच किनारे अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के ट्रैफिक चौक से पावर हाउस चौक के बीच जेसीबी के सहारे दर्जनों झोपड़ी नुमा दुकान जेसीबी से तोड़ कर हटाया जा रहा है। इस दौरान JCB ने एक- एक कर कई झोपड़ियों और अवैध निर्माण को तोड़ गिराया। इस दौरान ही एक झोपडी पर तिरंगा झंडा लगा था। जिसे अतिक्रमण हटा रही टीम ने अनदेखा कर जमीन पर JCB से गिरा दिया। अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिस किसी ने भी इस वीडियो को देखा सबने प्रशासन की भर्तसना की।
बताया जा रहा है कि बेगूसराय शहर में फोरलेन पर फ्लाईओवर का निर्माण होना है इसको लेकर एनएच किनारे अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जा रहा है। जिला प्रशासन के द्वारा पिछले 3 दिनों से स्थानीय दुकानदारों को मार्किंग कर और नोटिस देकर एन एच किनारे से अपनी दुकानों को हटाने का आदेश दिया गया था। उसके बाद आज से जेसीबी के सहारे जिला प्रशासन की टीम सदर बीबीओ सुदामा प्रसाद के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाने का कार्य शुरू किया है। एन एच 31 किनारे सैकड़ों संख्या में लोगों ने अतिक्रमण कर दुकान बना लिया था जिसे हटाया जा रहा है।

