Patna:-बेगूसराय में बढते अपराध के खिलाफ भाजपा ने आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है.इस बंद को लेकर पार्टी के कार्यकर्ता से लेकर मंत्री तक सड़क पर उतर रहें हैं.

पार्टी के जिलाध्यक्ष राज किशोर सिंह के नेतृत्व में हर हर महादेव चौक पर एनएच 31 को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और अपराधियों के शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहें हैं.इस घटना को लेकर बीजेपी के नेता सरकार पर लगातार हमलावर हैं.इस जाम की वजह से एनएच 31 पर वाहनों की कतार लग गई है.भाजपा नेताओं ने कहा कि जबसे नीतीश कुमार तेजस्वी के गोद में बैठे हैं. पूरे बिहार में अपराधी बेलगाम हैं. बेगूसराय में जिस तरह से बाइक सवार बदमाशों ने इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया है और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर पाई है.वहीं बदमाश भागने में सफल रहा है. इसी के विरोध में जाम कर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

 गोलीबारी के खिलाफ बेगूसराय बंद कराने सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता..

बतात चलें कि बीती शाम बछवारा से सिमरिया 40 किलोमीटर में बाइक सवार दो बदमाशों ने 10 राहगीर को गोली मार दी थी जिसमें एक की मौत हो गई है 9 लोग घायल हैं।वहीं इस मामले में जिले के एसपी ने गश्ती में तैनात 7 पुलिसकर्मियों को तत्काल सस्पेंड कर दिया है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है.

 गोलीबारी के खिलाफ बेगूसराय बंद कराने सड़क पर उतरे बीजेपी कार्यकर्ता..