Hindi News / कहा- बंटी के हत्यारों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए

बंटी यादव के परिजनों से मिले प्रशांत किशोर : कहा- बंटी के हत्यारों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए

Edited By:  |
banti yadav ke parijano se mile prasant kishor banti yadav ke parijano se mile prasant kishor

पटना: जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर गुरुवार को बंटी यादव के घर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की. इस दौरान पूरा माहौल गमगीन हो गया. बंटी यादव की मां प्रशांत किशोर के सामने फूट-फूट कर रोने लगी. इसके बाद प्रशांत किशोर ने बंटी यादव के परिजनों को ढांढस बंधाया. न्याय दिलाने का भरोसा दिया. प्रशांत किशोर ने कहा- बंटी यादव के हत्यारों को सख्त से सख्त सज़ा मिलनी चाहिए.दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की.मामले की निष्पक्ष और तेज जांच कराने की अपील की.घटना को लेकर सरकार और पुलिस पर भी सवाल उठाए.

बता दें कि विगत 6 जुलाई को पटना के करबिगहिया से बंटी यादव का अपहरण हुआ था. इसके बाद बख्तियारपुर मोकामा फोरलेन के किनारे उसका शव मिला था. घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि सेक्स रैकेट के विरोध करने पर बंटी की हत्या की गई है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-