Hindi News / मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के लिए किया चुनाव प्रचार, सिपारा में...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार के लिए किया चुनाव प्रचार, सिपारा में जनसभा

Edited By:  |
bankipur vidhansabha upchunav bankipur vidhansabha upchunav

पटना : ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने गुरुवार को बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर एनडीए उम्मीदवार के पक्ष में चुनावी जनसंपर्क किया. मंत्री श्रवण कुमार ने सिपारा के दशरथा वार्ड नंबर 30 में स्थित गठबंधन मैरिज हॉल में महत्वपूर्ण चुनावी मीटिंग की. मीटिंग के बाद वह यहां जनता के बीच भी पहुंचे और नीरज कुमार सिन्हा के लिए वोटों की अपील की. उन्होंने वोटरों से अपील करते हुए कहा कि एनडीए सरकार विकासात्मक कार्यों के साथ आगे बढ़ रही है, इसमें उनका साथ दें.

इस मौके पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री दिलीप जायसवाल, विधान परिषद डॉ. संजय मयूख, विधानसभा सदस्य संजय पांडे, घोसी विधायक ऋतु राज, लोजपा विधायक बबलू गुप्ता, हम पार्टी के प्रदेश महासचिव विजय यादव, भाजपा से अभय और चंद्रशेखर चंद्रवंशी, जदयू के प्रदेश सचिव रविंद्र पटेल, वार्ड नंबर 30 के प्रभारी और जदयू कार्यकर्ता बंटी चंद्रवंशी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दिलीप, नाथुन, सुरेंद्र, राजा भाई, रवि बाबू, विनय और सोनू सहित अन्य मौजूद थे.