Hindi News / चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन,बोले-यहां प्रशांत किशोर की कोई...

बांकीपुर उपचुनाव : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तेजस्वी का शक्ति प्रदर्शन,बोले-यहां प्रशांत किशोर की कोई चर्चा नहीं

Edited By:  |
bankipur upchunaw bankipur upchunaw

पटना:जिलेके बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने महागठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो कर चुनावी माहौल को गर्म कर दिया. प्रचार खत्म होने से ठीक पहले रोड शो में बड़ी संख्या में समर्थक शामिल हुए. जगह-जगह पर लोगों ने तेजस्वी यादव का स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए.

रोड शो के दौरान मीडिया से बातचीत में तेजस्वी यादव ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि बांकीपुर में उनकी कोई चर्चा नहीं है. उन्होंने दावा किया कि इस सीट पर सीधा मुकाबला भारतीय जनता पार्टी और महागठबंधन के बीच है. तेजस्वी ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और महागठबंधन को लगातार समर्थन मिल रहा है.

उन्होंने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और जनसरोकारों के मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल रही है. तेजस्वी ने मतदाताओं से अपील की है कि वे विकास,रोजगार और बेहतर भविष्य के लिए महागठबंधन के उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करें.

प्रचार के आखिरी दिन सभी दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी. ऐसे में तेजस्वी यादव का यह रोड शो राजनीतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है. बांकीपुर सीट पर बीजेपी, महागठबंधन और अन्य दलों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. अब चुनाव प्रचार थमने के बाद सभी की निगाहें मतदान और उसके परिणाम पर टिकी हैं. तेजस्वी के बयान ने चुनावी बहस को नया मुद्दा दे दिया है,जबकि राजनीतिक दल अपने-अपने दावों के साथ मतदाताओं को साधने में जुटे रहे.