Hindi News / बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चुनाव प्रचार में उतरे,अपने पैतृक घर पहुंचने...

बांकीपुर उपचुनाव : बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन चुनाव प्रचार में उतरे,अपने पैतृक घर पहुंचने पर हुए भावुक

Edited By:  |
bankipur upchunaw bankipur upchunaw

पटना:बांकीपुर उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियों अपनी तैयारी तेज कर दी है. इसी क्रम में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी चुनावी प्रचार के लिए मौदीन में उतर गए हैं. बांकीपुर विधानसभा के वार्ड नंबर-36 में जो इलाका है,जहां नितिन नवीन पदयात्रा कर रहे थे. इस मौके पर नितिन नवीन ने कहा कि बांकीपुरकी जनता से जो संबंध है वह पुराना संबंध है और पारिवारिक संबंध है. 4 महीने बाद हम यहां पर आए हैं और निश्चित रूप से वही प्यार मुझे मिल रहा है. उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे इलाके है जहां पारिवारिक संबंध होता है. इसी पर मोहनी चौक से गई राजनीति का केंद्र बिंदु रहा चाहे वह ठाकुर प्रसाद जी हो या नवीन सिंह जी यहीं से राजनीति की शुरुआत हुई थी. बचपन में घर का सामान लाने से लेकर के हर एक चीज में इन्हीं दुकानदारों के पास आते थे, इसलिए मुलाकात की.

पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के प्रचार में आज बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नवीन पटना के कदमकुआं इलाका में मन की बात सुनने के डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए पहुंचे. नितिन नवीन ने पटना के कदमकुआं इलाके में अपने पैतृक घर पहुंचे,जहां पर वे पहले किराए के मकान पर रहते थे. उन्होंने वहां के लोगों से मुलाकात कर भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि यहां की गलियों में खेल कर पटना को जाना है. पटना के लोगों ने भी नीति नवीन का जोरदार स्वागत किया और कहा बीजेपी के उम्मीदवार नीरज सिंह को ही पटना की जनता बांकीपुर से विधायक बनाएगी.