Hindi News / पटना पुलिस ने चोरी/गृहभेदन गिरोह का किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ...

बड़ी सफलता : पटना पुलिस ने चोरी/गृहभेदन गिरोह का किया खुलासा, चोरी के सामान के साथ 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Edited By:  |
badi safalta badi safalta

पटना: बड़ी खबर राजधानी पटना से है जहां पुलिस ने चोर गिरोह का उद्भेदन करते हुए मामले में 4 बदमाशों को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपियों के पास से सोने का कुल 234.9 ग्राम ढेला,40.3 ग्राम की अन्य ज्वैलरी,01 मंगलसूत्र,01 जोड़ा बाली,02 चम्मच,चांदी की 01 प्लेट,01 जोड़ी पायल,03 सिक्के,01 रोलेक्स घड़ी,01 टाइटन घड़ी,02 मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल जब्त किया गया है.

विगत कुछ दिनों से पटना के पूर्वी क्षेत्र में हो रही चोरी/गृहभेदन की घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक,पटना एवं नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के निर्देशन में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,सदर-01 के नेतृत्व में एकSITका गठन किया गया.

गठित टीम द्वारा सुनियोजित रणनीति के तहत आसूचना संकलन,तकनीकी विश्लेषण तथा मानवीय अनुसंधान के माध्यम से घटनाओं के जांच के क्रम में की गई कार्रवाई में चोरी/गृहभेदन की घटनाओं में संलिप्त एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के 04 सदस्यों ( 01 ज्वैलर सहित) को गिरफ्तार किया गया है.

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से काफी मात्रा में चोरी के ज्वैलरी एवं सामान बरामद की गई है. बरामद वस्तुओं में सोने का कुल 234.9 ग्राम ढेला,40.3 ग्राम की अन्य ज्वैलरी,01 मंगलसूत्र,01 जोड़ा बाली,02 चम्मच,चांदी की 01 प्लेट,01 जोड़ी पायल,03 सिक्के,01 रोलेक्स घड़ी,01 टाइटन घड़ी,02 मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल फोन शामिल हैं.

गिरफ्तार अभियुक्तों का पूर्व से चोरी एवं गृहभेदन जैसे मामलों में आपराधिक इतिहास रहा है.

साथ ही,उक्त गिरोह के बैकवर्ड एवं फॉरवर्ड लिंकेज की गहन जांच की जा रही है,ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की भी पहचान कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.

पटना से विवेक कुमार रॉय की रिपोर्ट--