पाकुड़ : बड़ी खबर पाकुड़ से जहां नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा स्थित एक घर से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के 5 सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये अपराधियों के पास से कई मोबाइल, एटीएम कार्ड,सिम कार्ड, वाई-फाई का राउटर भी हाथ लगी है.


बताया जा रहा है कि सभी आरोपी नगर थाना क्षेत्र के बलियाडांगा में किराये के मकान में रहकर साइबर ठगी का काम कर रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है. वहीं मकान मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. साइबर ठगी करने वालों में दो गिरिडीह के,एक देवघर और दो लोकल के शामिल हैं. इन सभी को पुलिस ने जेल भेज दिया है. फिलहाल उनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है. इसकी जानकारी एसपी हार्दिप पी जनार्दनन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी है.