Hindi News / JMM ने बीजेपी को घेरा,कहा-पार्टी का चाल,चरित्र और चेहरा हुआ उजागर

बच्ची नरबलि की घटना पर आरोप-प्रत्यारोप : JMM ने बीजेपी को घेरा,कहा-पार्टी का चाल,चरित्र और चेहरा हुआ उजागर

Edited By:  |
bacchi narbali ki ghatna par aarop pratyarop bacchi narbali ki ghatna par aarop pratyarop

रांची:झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिवविनोद कुमार पांडेय ने विष्णुगढ़ में 13 वर्षीय बच्ची की नरबलि की घटना की कड़ी निंदा की है. उन्होंने कहा कि यह दिल को झकझोर देने वाली घटना है. इस घटना नेबीजेपीकी साजिश, साम्प्रदायिकता और झूठ की राजनीति को उजागर कर दिया है.

बच्ची की नृशंस हत्या नेपूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया

विनोद कुमार पांडेय ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि हजारीबाग केविष्णुगढ़की मासूम बच्ची की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है. यह घटना न केवल अमानवीय है, बल्कि समाज में व्याप्त अंधविश्वास की भयावह सच्चाई को भी सामने लाती है. जेएमएम ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना जतायी है.

मुख्य आरोपी बीजेपी से जुड़ा शख्स है-विनोद पांडेय

विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि इस संवेदनशील घटना को लेकर बीजेपी ने राजनीतिक लाभ लेने के उद्देश्य से इसे साम्प्रदायिक रंग देने की कोशिश की, जो कि निंदनीय है. उन्होंने कहा कि जांच में सच्चाई सामने आने के बाद बीजेपी का असली चेहरा उजागर हो गया है. उन्होंने दावा किया है कि इस जघन्य अपराध का मुख्य आरोपी भीम राम बीजेपी से जुड़ा व्यक्ति है, जो बूथ अध्यक्ष और एससी-एसटी प्रकोष्ठ से भी संबंधित बताया जा रहा है. ऐसे लोग ही जनता को गुमराह कर मशाल जुलूस और बंद का आह्वान कर रहे थे.

बीजेपी का चाल,चरित्र और चेहरा फिर सामने आया

जेएमएम महासचिव ने कहा कि बीजेपी का चाल, चरित्र और चेहरा एक बार फिर सामने आया है. यह पार्टी समाज में विभाजन की राजनीति कर लोगों को आपस में लड़ाने का काम करती है. उन्होंने कहा कि राज्य की जनता बीजेपी की साजिशों को समझ चुकी है और मुख्यमंत्रीहेमंत सोरेनके नेतृत्व में सरकार सभी वर्गों के समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है.

राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपियों, जिनमें बच्ची की मां और कथित तांत्रिक शामिल हैं,जिसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.जेएमएम पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने और राज्य में शांति व सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है.