Hindi News / बिहार में ₹1000 करोड़ के निवेश से 3,200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

औद्योगिक विकास को गति : बिहार में ₹1000 करोड़ के निवेश से 3,200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

Edited By:  |
audyogi vikas ko gati audyogi vikas ko gati

पटना: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (BIADA)की परियोजना समाशोधन समिति (PCC)की बैठक में समिति द्वारा 16 परियोजनाओं एवं 7 होटल प्रस्ताव के लिए 31.78 एकड़ भूमि आवंटित की गई. प्रस्तावित परियोजनाओं के माध्यम से राज्य में₹992.63 करोड़ के निवेश का अनुमान है,जिससे लगभग 3,146 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे. बैठक उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक,बियाडा एवं आएडा,श्री कुंदन कुमार की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई.

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि राज्य में स्वीकृत हो रही नई औद्योगिक परियोजनाएं बिहार के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को नई गति प्रदान कर रही हैं. उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय युवाओं के लिए बड़े पैमाने पर रोजगार एवं कौशल आधारित अवसर सृजित होंगे. बिहार सरकार निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण विकसित करते हुए राज्य को आधुनिक औद्योगिक एवं विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है.

उद्योग विभाग के सचिव सह प्रबंध निदेशक,बियाडा एवं आएडा कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार संतुलित एवं समावेशी औद्योगिक विकास के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है.BIADAके माध्यम से पारदर्शी एवं समयबद्ध प्रक्रिया के तहत निवेशकों को औद्योगिक भूखंड उपलब्ध कराए जा रहे हैं. साथ ही,सुदृढ़ अवसंरचना,बेहतर कनेक्टिविटी,सुगम प्रक्रियाएं एवं नीतिगत सहयोग के माध्यम से निवेशकों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा रहा है,ताकि परियोजनाओं का त्वरित एवं प्रभावी क्रियान्वयन हो सके.

समिति द्वारा स्वीकृत परियोजनाओं में खाद्य प्रसंस्करण,राइस मिल, PEBस्ट्रक्चर निर्माण,स्टील रूफिंग शीट निर्माण,गारमेंट्स,कॉटन विक एवं अगरबत्ती निर्माण,करुगेटेड पेपर निर्माण तथा जनरल मैन्युफैक्चरिंग जैसे विविध क्षेत्र शामिल हैं. इन परियोजनाओं के माध्यम से राज्य के औद्योगिक आधार को मजबूती मिलेगी तथा स्थानीय स्तर पर आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा. ये इकाइयां राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में स्थापित की जाएंगी,जिनमें प्रमुख हैं-IAफतुहा, IAबैजनाथपुर, IAगोरौल, IAसमस्तीपुर, IAडोनार, Large Industrial Estate (LIE) Barari, Industrial Growth Centre (IGC)मरंगा, IA मुजफ्फरपुर, IAपाटलिपुत्र एवंIAहाजीपुर.

प्रमुख स्वीकृत इकाइयों मेंAmul Dairy,शिव दुर्गा एग्रो,मूगी फूड्स प्राइवेट लिमिटेड, M/S MSQ Clothing LLP, M/s Banka Industries, Honesty Automation Pvt Ltd, M/s Shree Jee Roofing, Siya Ram Food Industries, M/s Jyoti Printing Works, M/s Rajrani Textile, M/s OMbig MangalamऔरM/s Liefde Bakers Pvt Ltdएवं होटल प्रस्तावों जैसे-M/s Civmil Industries Pvt Ltd, M/s MCS India Ltd, M/s Maa Mundeshwari Agro Mill Pvt Ltdसहित अन्य कंपनियां शामिल हैं. इन परियोजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा युवाओं के लिए रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों में उल्लेखनीय वृद्धि होगी.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--