गढ़वा: जिले के मेराल थाना मुख्यालय के पूर्वाराटोला के श्मशान घाट पर अतिक्रमण हटाने गई प्रशासन की टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया. यहां पहले अतिक्रमणकारियों के साथ बहस हुई और उसके बाद टीम पर अचानक लाठी डंडे और पत्थरों से हमला कर दिया गया. गनीमत रही कि इस घटना में सीओ यशवंत नायक और स्थानीय मुखिया रामसागर महतो बाल बाल बच गए. बाद में भारी संख्या में पुलिस बल की उपस्थिति में अतिक्रमण हटाया जा सका. इस मामले में मुखिया तथा दर्जनों ग्रामीणों ने सीओ को आवेदन देकर इस मामले में कानूनी कार्रवाई का आग्रह किया गया.