गोपालगंज : बड़ी खबर गोपालगंज से जहां थावे थाना क्षेत्र के थावे बाजार एसबीआई एटीएम के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. पकड़े गये आरोपियों के पास से पुलिस ने 24 एटीएम, 5 सिम कार्ड और चोरी की कार भी बरामद कर ली है. मामले में थावे थाना में एफआईआर दर्ज किया गया है.
पुलिस ने 3 अंतरराज्यीय अपराधियों को दबोचा, ATM कार्ड समेत कार बरामद मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पकड़े गए अपराधी सीधे साधे लोगों से एटीएम मशीन से पैसा निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल लेते हैं और फिर दूसरे एटीएम से पैसे निकाल लेते हैं. पकड़े गए तीनों आरोपी अमरेश कुमार श्रीवास्तव, चंदन दुबे तथा नीरज श्रीवास्तव दिल्ली राज्य के अलग अलग मोहल्ले के निवासी बताए जाते हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को अरेस्ट कर जेल भेज दिया.