असम चुनाव पर मंत्री ने उठाया सवाल : मतदान-मतगणना के बीच बड़ा गैप,कहीं EVM में चिप तो नहीं-इरफान अंसारी
Edited By:
|
Updated :09 Apr, 2026, 04:39 PM(IST)
रांची: झारखंड की राजनीति में अक्सर सुर्खियों में रहने वाले सूबे के स्वास्थ्य मंत्री ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है. इस पर मंत्री इरफान अंसारी ने असम विधानसभा चुनाव पर बयान दिया है. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने EVM पर आपत्ति जताते हुए चुनाव आयोग पर सवाल उठाया है.
मंत्री इरफान ने कहा कि 09 अप्रैल को असम विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ और अब चार मई को मतगणना होगी. मंत्री ने कहा कि मतदान और मतगणना के बीच बड़ा गैप रखा गया है. इतने दिन तक EVM की बैटरी भी काम नहीं करेगी. EVM पर आशंका जाहिर करते हुए उन्होंने कहा कि कहीं EVM में कोई चिप तो फिट नहीं किया गया है. मंत्री ने सवाल खड़ा करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने क्या सोचकर मतदान और मतगणना के बीच इतना बड़ा गैप रखा है, यह समझ से परे है.





