कांग्रेस को लगा एक और झटका : बीजेपी में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, थोड़े दिन पहले दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

Edited By:  |
Arvinder Singh Lovely joins BJP Arvinder Singh Lovely joins BJP

NEW DELHI :दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। अरविंदर सिंह लवली के साथ ही कांग्रेस नेता राजकुमार चौहान, अमित मलिक, नसीब सिंह और नीरज बसोया ने भी बीजेपी का दामन थाम लिया है।

अरविंदर सिंह लवली ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। आपको बता दें कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे के बाद से ही इस बात के कयास लगाए जाने लगे थे कि वे बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। ठीक हुआ भी वैसा ही।

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने अरविंदर सिंह लवली को बीजेपी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया।


Copy