भगवा रंग में रंगा बिहार का सीमांचल : थोड़ी देर में पूर्णिया पहुंचेंगे गृहमंत्री अमित शाह

Edited By:  |
amit shah bihar simanchal rally amit shah bihar simanchal rally

PATNA- कुछ ही देर के बाद बिहार के पूर्णिया में अमित शाह की रैली आयोजित की जाएगी। सुबह से ही इस रैली को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सभा को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल, पूर्व डिप्टी सीएम ताकिशोर प्रसाद सहित कई अन्य लोगों ने सभा को संबोधित किया। लोगों को संबोधित करते हुए रेनू देवी ने कहा कि बिहार की जनता ने जिस तरह अब तक पीएम मोदी को प्यार दिया है उसी तरह 2024 में फिर से भारी बहुमत से जीता कर उन्हें प्रधानमंत्री बनाना है। वहीं महिला मोर्चा की नेताओं ने शंखनाद करके अमित शाह का स्वागत किया है।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज से 2 दिनों के बिहार दौरे पर हैं। अमित शाह दोपहर करीब 12.15 बजे सेना के विशेष विमान से पूर्णिया के चूनापुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वे पूर्णिया में करीब डेढ़ लाख लोगों की एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे हेलिकॉप्टर से किशनगंज रवाना हो जाएंगे। शाह किशनगंज के माता गुजरी देवी कॉलेज में शाम 4 बजे बिहार भाजपा के सांसदों, विधायकों और पूर्व मंत्रियों के साथ बैठक करेंगे। वहीं वे 5 बजे भाजपा प्रदेश कोर समिति की भी मीटिंग लेंगे। गृह मंत्री रात में किशनगंज में ही बिताएंगे।


Copy