National Awards 2023 : अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय पुरस्कार, आलिया, कृति सैनन और पंकज त्रिपाठी भी हुए पुरस्कृत

Edited By:  |
 Allu Arjun received the National Award for Best Actor  Allu Arjun received the National Award for Best Actor

National Award Winner 2023 :महीनेभर पहले ही 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स की घोषणा हो गयी थी लेकिन आज दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ-साथ पंकज त्रिपाठी, और कृति सेनन भी मौजूद थीं, जिन्हें बेहतरीन एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया।


बॉलीवुड के कई दिग्गज थे मौजूद

इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद रहे। आलिया भट्ट के साथ उनके हसबैंड रणवीर कपूर भी साथ थे। साथ ही साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। अपने शानदार अंदाज और डायलाग "झुकेगा नहीं साला" से पहचान बनाने वाले अल्लू अर्जुन को भी नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट एक्टर का अवार्ड दिया गया।

अल्लू अर्जुन को मिला बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड

अवॉर्ड लेने पहुंचे अल्लू अर्जुन ने रेड कार्पेट पर अपने फेमस डायलॉग का सिग्नेचर स्टेप करके भी दिखाया। अल्लू के साथ इस समारोह में उनकी पत्नी भी नजर आयीं। इस मौके पर एक्टर अल्लू अर्जुन ने कहा कि 'ये अवॉर्ड जीतकर मैं बेहद खुश हूं. मेरे लिए ये बेहद खुशी का पल है क्योंकि मेरी फिल्म कमर्शियली भी सक्सेफुल रही थी।'

आलिया भट्ट भी हुईं पुरस्कृत

वहीं, 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के लिए आलिया भट्ट को भी राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। इस मौके पर आलिया भट्ट के साथ उनके पति रणबीर कपूर भी साथ दिखे। इस मौके पर आलिया भट्ट काफी खुश दिख रही थीं।

कृति सैनन को मिला पुरस्कार

वहीं, फिल्म मिमी के लिए अभिनेत्री कृति सैनन को भी बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड मिला है। बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीतने वाली कृति सैनन ने कहा कि अपने करियर के दस साल में ही ये अवॉर्ड अपने नाम कर लेना उनके लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

यहां देखिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार विजेताओं की लिस्ट

  • बेस्ट एक्टर : अल्लू अर्जुन (पुष्पा- द राइज)
  • बेस्ट एक्ट्रेस : आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी), कृति सेनन (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्शन : निखिल महाजन, मराठी फिल्म 'गोदावरी'
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस : पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)
  • बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर : पंकज त्रिपाठी (मिमी)
  • बेस्ट डायरेक्शन : निखिल महाजन, मराठी फिल्म (गोदावरी)
  • बेस्ट फीचर फिल्म : सरदार उधम, रॉकेट्री - द नांबी इफेक्ट्स
  • स्पेशल जूरी अवॉर्ड : शेरशाह
  • बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन :डीएसपी (पुष्पा और आरआरआर)
  • नरगिस दत्त अवॉर्ड राष्ट्रीय एकता सर्वश्रेष्ठ फिल्म : द कश्मीर फाइल्स
  • बेस्ट कॉस्टयूम डिजाइनर : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट एडिटिंग : गंगूबाई काठियावाड़ी
  • बेस्ट कोरियोग्राफी : आरआरआर
  • बेस्ट सिनेमाटोग्राफी : सरदार उधम सिंह
  • बेस्ट मेल सिंगर : कालभैरव