Weather Alert : बिहार के लिए मौसम विभाग ने एकबार फिर अलर्ट (Weather Alert) जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के दौरान तेज हवा के साथ बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को बिहार के 24 जिलों में बारिश होगी लिहाजा लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की गई है।

 बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी, इन 5 जिलों के लोग रहें सावधान, होगी भारी बारिश, छतरी और रेनकोट रखें तैयार

बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक बिहार की राजधानी पटना के साथ-साथ भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, खगड़िया, शेखपुरा, लखीसराय, बेगूसराय, नवादा, गया, नालंदा, जहानाबाद, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास, कैमूर,, बक्सर, भोजपुर, सारण, सीवान, गोपालगंज, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण में झमाझम बारिश (Weather Alert) होगी।

इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश!

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान पटना सहित अन्य जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश की संभावना है जबकि बिहार के 5 जिलों बक्सर, कैमूर, रोहतास, औरंगाबाद और गया के कुछ स्थानों पर गरज-तड़क के साथ भारी वर्षा को लेकर येलो अलर्ट (Weather Alert) जारी किया गया है। इस दौरान तेज आंधी भी चल सकती है।

 बिहार के 24 जिलों के लिए अलर्ट जारी, इन 5 जिलों के लोग रहें सावधान, होगी भारी बारिश, छतरी और रेनकोट रखें तैयार

25 अगस्त तक बिहार में अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले 25 अगस्त तक बिहार के कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के मुताबिक मानसून ट्रफ रेखा श्रीगंगानगर, ग्वालियर, सतना, रांची होते हुए बांग्लादेश तक स्थित निम्न दबाव के क्षेत्र से होकर गुजर रही है। एक चक्रवातीय परिसंचरण का क्षेत्र झारखंड और उसके आसपास बना हुआ है।