अक्षरा सिंह का धमाकेदार भोजपुरी सांग रिलीज : 'बिल्लो रानी' पर खूब लगाए ठुमके, मदमस्त अदाओं से फैंस के उड़ाए होश

Edited By:  |
akshara singh ka bhojpuri song billo rani reliese akshara singh ka bhojpuri song billo rani reliese

DESK : भोजपुरी क्वीन के नाम से मशहूर अक्षरा सिंह का नया भोजपुरी गीत ‘बिल्लो रानी’ इंटरनेट पर रिलीज होते ही ट्रेंड करने लगा है। इस सॉन्ग में अक्षरा अपने सेक्सी और बोल्ड अंदाज में ठुमके लगाती हुई नजर आ रही हैं। इस गाने में अभिनेत्री ने सिर्फ़ अपना हॉट डांस परफॉर्मेंस दिया है बल्कि इसे गाया भी है। वहीँ सॉन्ग देखते ही देखते वायरल होने लगा है।



इस भोजपुरी सॉन्ग ने रिलीज होते ही यूट्यूब पर धमाल मचा दिया है। गाने को सारेगामा हम भोजपुरी ने रिलीज किया है। गाने में अक्षरा के लटके झटके दर्शकों को अपनी ओर खींच रहे हैं, वहीं उनकी मदमस्त कर देने वाली अदाएं दर्शकों को घायल कर रही हैं। गाने की शुरुआत अक्षरा सिंह एक शायरी के साथ करती है कि मेरे हुस्न के जलवे कमाल है तभी तो मेरे नाम का चारो ओर बवाल है।

भोजपुरी गाने में एक्ट्रेस का सिल्वर कलर का वेस्टर्न ऑउटफिट फैंस पर कहर ढा रहा है। साथ ही उनकी हुस्न की अदाएं ऐसी है मानों दर्शकों को घायल करने के लिए आई हो। उनकी मुस्कान भी गाने में गजब की लग रही है। गाने ने 3 घंटे में दो लाख से ज्यादा व्यूज हासिल कर लिए हैं। बिल्लो रानी गाने को सिंगर-एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है।