AISA का ऐलान : 4 फरवरी को जहानाबाद से बेटी बचाओ न्याय यात्रा की होगी शुरुआत
पटना : बेटी बचाओ न्याय आंदोलन के तहत मंगलवार को राजधानी के बुद्ध स्मृति पार्क में एक जनसुनवाई का आयोजन किया गया. इस दौरान शंभू और परफेक्ट हॉस्टल कांड को लेकर न्याय की मांग तेज़ी से उठी.
आंदोलनकारियों ने मांग की है कि दोनों मामलों की सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज के निर्देशन में समयबद्ध जांच कराई जाए,ताकि पीड़ित बेटियों को जल्द न्याय मिल सके.
जनसुनवाई को संबोधित करते हुए आंदोलन की प्रमुख मीना कुमारी ने कहा है कि बेटियों के साथ हो रहे अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.
उन्होंने ऐलान किया कि न्याय की लड़ाई को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जहानाबाद से एक नई यात्रा की शुरुआत की जाएगी,जो कई कई जिले होते हुए 9 फरवरी को पटना पहुंचेगी और 10 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी.
मीना कुमारी ने कहा कि यह आंदोलन किसी एक मामले तक सीमित नहीं है,बल्कि यह बेटियों की सुरक्षा,सम्मान और न्याय के लिए है.
उन्होंने सरकार और प्रशासन से अपील की कि दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवारों को भरोसा दिया जाए कि न्याय मिलेगा.
जनसुनवाई में बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता,छात्र-छात्राएं और पीड़ित परिवारों के लोग मौजूद रहे,जिन्होंने एक स्वर में बेटियों के हक़ में आवाज़ बुलंद की.
पटना से अंकिता की रिपोर्ट--





