भागलपुर में भीषण सड़क हादसा : बस और ऑटो में टक्कर होने से 10 लोगों की मौत की आशंका, कई घायल
भागलपुर : इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के भागलपुर से है जहां जिले के बिहपुर स्थित दयालपुर में बस और ऑटो में जोरदार टक्कर होने से 10 व्यक्तियों की मौत होने की आशंका है. हादसे में 1 दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए. वहीं 4 शवों की अब तक पहचान हो गई. चारों शव को बिहपुर अस्पताल पहुंचाया गया है. पांच घायल का इलाज बिहपुर सीएचसी में चल रहा है. घटना के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंच कर अग्रेतर कार्रवाई में लग गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर भागलपुर जिला अंतर्गत नवगछिया पुलिस जिला के बिहपुर थाना क्षेत्र में दयालपुर के पासNH-31परतेज रफ्तार बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर में10लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है,जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं. दोनों वाहनों में टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए. हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई. स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत एवं बचाव कार्य जारी है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है और मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है.
NH-31पर दयालपुर के पास हादसा,बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, 10मौत की आशंका, 4मौत की पुष्टि हुई है. एक दर्जन से अधिक घायल हो गये. सभी घायलों काबिहपुर सीएचसी में इलाज जारी है.
भागलपुर से डबलू कुमारकी रिपोर्ट--





