श्रीनगर मर्डर के बाद बांका में अरविंद के घर मातम : मां-पापा के चित्कार से पूरा गांव सदमे में

Edited By:  |
After the murder in Srinagar, mourning at Arvind's house in Banka    The whole village is in shock due to the care of parents After the murder in Srinagar, mourning at Arvind's house in Banka    The whole village is in shock due to the care of parents

BANKA : जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को आतंकियों ने एक बिहारी युवक की हत्या कर दी गयी। बिहार के बांका जिले के अंतर्गत बाराहाट थाना क्षेत्र के परघड़ी गांव निवासी अरविंद कुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। हत्या की खबर के बाद अरविंद के घर और गांव में कोहराम मच गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर प्रशासन 11 लाख रुपये मृतक के परिजनों को मुआवजा के तौर पर देगा। साथ ही बिहार सरकार भी मुआवजा देगी।

खबरों के मुताबिक अरविंद लंबे समय से श्रीनगर शहर में ठेले पर गोल गप्पे बेचने का काम करता था। शनिवार शाम को वह शहर के ईदगाह क्षेत्र में गोल गप्पे बेच रहा था।इसी दरम्यान अचानक हथियारों से लैस हमलावर वहां आ पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां बरसाने लगे। आतंकियों की गोली से अरविंद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, आतंकवादी मौके से फरार हो निकले।

अरविंद कुमार साह की हत्या की खबर पर परिजन सहित पूरा गांव दहल गया।मृतक के परिजनों ने बताया कि पड़घड़ी गांव निवासी देवेंद्र साह का चौथा पुत्र अरविंद कुमार साह विगत आठ वर्षो से जम्मू में रह रहा था। वह वहां चाट व फुचका की दुकान चलाता था। उसका भाई मंटू साह भी साथ ही रहता था। लॉकडाउन में अरविंद घर आ गया था। तीन माह पूर्व वह पुन: जम्मू चला गया। उसकी अब तक शादी नहीं हुई थी।

वह हर माह अपने माता पिता को रुपए भेजता था। इधर शनिवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही युवक चंदन साह का उसके पिता को फोन आया कि अरविंद को गोली लगी है तथा उसे अस्पताल ले जाया गया है। कुछ देर बाद उसकी मौत की खबर दी गई। अरविंद की मौत की खबर पर कोहराम मच गया।

पिता देवेंद्र साह, माता सुनैना देवी, भाई डबलू साह, मुकेश साह सहित अन्य परिजनों की चीत्कार से पूरा गांव गूंज उठा। देखते ही देखते दर्जनों लोगों की भीड़ मृतक के घर उमड़ पड़ी। लोगों को जब अरविंद की मौत की सूचना मिली तो पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि देवेंद्र साह मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। अरविंद इस परिवार का इकलौता सदस्य था जो जम्मू में रहकर कमाता था।


Copy