Hindi News / तीन महीने में 1,665 मामलों का निष्पादन,दर 123 प्रतिशत

बोकारो पुलिस की बेहतरीन कार्रवाई : तीन महीने में 1,665 मामलों का निष्पादन,दर 123 प्रतिशत

Edited By:  |
bokaro police ki behatrin karwai bokaro police ki behatrin karwai

बोकारो: पुलिस ने पिछले तीन महीनों के दौरान विभिन्न मामलों में कार्रवाई करते हुए कुल 1,665 मामलों का निष्पादन किया है. इस दौरान जिले के अलग-अलग थानों में 1023 मामले दर्ज किए गए. पुलिस के अनुसार मामलों के निष्पादन की दर 123 प्रतिशत रही.

हेडक्वार्टर डीएसपी पवन कुमार ने बताया कि पुलिस प्रत्येक मामले की जांच तकनिकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर कर रही है. पुलिस का फोकस महिला उत्पीड़न,साइबर क्राइम,गृह भेदन सहित कई गंभीर मामलों के त्वरित अनुसंधान और निष्पादन पर है.

डीएसपी ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई का उद्देश्य पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाना और अपराधियों को कानून के दायरे में लाना है. उन्होंने पीड़ितों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अब परेशान होने या बार-बार थाने आने की जरूरत नहीं है. वे अदालत में जाकर निर्भीक होकर अपनी गवाही दें, ताकि दोषियों को कानून के तहत सजा दिलाई जा सके.

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच को मजबूत बनाया जा रहा है,जिससे मामलों के निष्पादन के साथ-साथ दोषियों को सजा दिलाने में भी मदद मिले.