आतंकी घटना में 2 बिहारी मजदूर की हत्या : सीएम नीतीश कुमार ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से की बात ..मृतक के परिजन को 2-2 लाख सहायता राशी देनी की घोषणा की

Edited By:  |
AATANKI GHATNA  PER CM NITISH NE JATAYA DUKH AATANKI GHATNA  PER CM NITISH NE JATAYA DUKH

PATNA:-KASHMIR के अनंतनाग में हुए आतंकी हमले में बिहार के रहने वाले राजा ऋषि देव और योगेंद्र ऋषि देव की हत्या पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लने दुख जताया है। मुख्यमंत्री ने राजा ऋषि देव और योगेंद्र ऋषि देव के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख सहायता देने की घोषणा की है। घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री ने जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से दूरभाष पर वार्ता की और बिहार निवासियों की हो रही हत्या पर गंभीर चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में मृत राजा ऋषि देव और योगेंद्र ऋषि देव के निकटतम आश्रित को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो 2-2 लाख की सहायता राशी देने की घोषणा के साथ ही श्रम संसाधन विभाग एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं से नियमानुसार अन्य लाभ दिलाने का अधिकारियों को निर्देशित किया है मुख्यमंत्री ने इस आतंकी हमले में घायल चुनचुन ऋषि देव के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने फिर से निर्दोष बिहारी मजदूरों को अपना निशाना बनाया है।आतंकियों ने आज बिहार के तीन मजदूरों की गोली मारी है जिसमें से दो की मौत मौके पर हो गयी है जबकि एक मजदूर घायल है,जिसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।इनकी पहचान राजा ऋषिदेव, योगेद्र ऋषिदेव और चुनचुन ऋषिदेव के रुप में की गई है।आतंकियों ने यह घटना दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग इलाके में अंजाम दिया है।आंतकियों के इस हिंसक कार्रवाई के बाद सुरक्षाबलों ने संबंधित इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू की है।आतंकियों द्वारा लगातार निर्दोष लोगों को निशाना बनाये जाने से पूरे जम्मू कश्मीर में दहशत के माहौल कायम हो गया है।

जैसा कि मालूम है कि बीते दिन भी आतंकियों ने पुलवामा और श्रीनगर में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी.इसमें श्रीनगर में बिहार के रहने वाले अरविंद कुमार को निशाना बनाया गया था. वहीं पुलवामा में यूपी के निवासी सगीर अहमद को भी मार डाला गया था।आंतकियों ने पहले मृतक की आईडी देखी और उसके बाद गोली मार दी थी।

दरअसल आतंकियों ने नई रणनीति के तहत अप्रवासी लोगों को निशाना बना रहें हैं ।इसमें सबसे ज्यादा टारगेट अभी तक बिहार के मजदूर ही हुए हैं।

वहीं लगातार हो रही आंतकी घटना को लेकर जम्मू कश्मीर सरकार भी अलर्ट हुई है।आज की घटना के बाद वहां की पुलिस ने एक इमरजेंसी एडवायजरी जारी की है,जिसमें बाहरी मजदूरों को सेना एवं पुलिस के कैंप में लगाने की बात कही है।


Copy