‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक आउट : हाथ में धनुष-बाण लिए प्रभास ने मचाया धमाल, जानें कब रिलीज होगा टीजर

Edited By:  |
aadipurush ka first look out aadipurush ka first look out

DESK : साउथ के सुपरस्टार प्रभास और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की फिल्म ‘आदिपुरुष’ का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। साउथ सुपरस्टार प्रभास ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पोस्ट के जरिये फिल्म का पोस्टर जारी किया है। पोस्टर में प्रभास हाथ में धनुष-बाण लिए भगवान राम का किरदार निभाते नजर आएंगे। नए पोस्टर में उनके किरदार की झलक नजर आ रही है।

इस फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को एक्टर प्रभास ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। मेकर्स ने 5 भाषाओं में फिल्म के फर्स्ट लुक पोस्टर को जारी किया है। पोस्टर शेयर करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, आरंभ। अयोध्या, यूपी में सरयू नदी के तट पर एक जादुई यात्रा शुरू करने के लिए हमारे साथ जुड़ें। साथ ही उन्होंने कहा कि हमारी फिल्म आदिपुरुष के पहले पोस्टर और टीजर का अनावरण 2 अक्तूबर को शाम 7:11 बजे अयोध्या में हमारे साथ करें। फिल्म 12 जनवरी, 2023 को आईमैक्स (IMAX) और थ्रीD में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


Copy