सासाराम पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी : 5 करोड़ गबन का आरोपी नाजिर गिरफ्तार, भागने की फिराक में था आरोपी

Edited By:  |
Reported By:
5 CRORE KE GABAN KA AAROPI NAZIR ARREST 5 CRORE KE GABAN KA AAROPI NAZIR ARREST

NEWS DESK :सासाराम नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। लगभग 5 करोड़ रुपये गबन कर फरार चल रहे सासाराम अनुमंडल कार्यालय के नाजिर को सासाराम नगर थाना की पुलिस ने पटना जंक्शन से गिरफ्तार किया है।


पुलिस के हत्थे चढ़ा फरार नाजिर

सासाराम अनुमंडल कार्यालय का नाजिर लगभग सालभर से फरार चल रहा था। बताया जा रहा है कि नाजिर पटना जंक्शन से ट्रेन पकड़ कर कहीं भागने की फिराक में था, तभी रोहतास पुलिस ने धावा बोलते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।


जिले के पुलिस कप्तान के मुताबिक आरोपी नाजिर पर बिक्रमगंज अनुमंडल कार्यालय में एक करोड़ 83 लाख रुपये और सासाराम अनुमंडल कार्यालय से दो करोड़ 16 लाख रुपये गबन करने का आरोप है। गिरफ्तार नाजिर ओमप्रकाश भोजपुर जिले का रहने वाला बताया जा रहा है।

न्यायिक हिरासत में भेजा गया नाजिर

पुलिस के मुताबिक बिक्रमगंज में रहते हुए इसपर एक व्यक्ति से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप भी लगा था। इस मामले में जेल जाने के बाद जमानत पर बाहर आकर फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।


Copy