Hindi News / पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है कारण

यात्रिगण कृप्या ध्यान दें : पटना में 27 अप्रैल को नहीं चलेगी मेट्रो, जानिए क्या है कारण

Edited By:  |
yatrigan kripya dhyan de yatrigan kripya dhyan de

पटना:राजधानी में मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. 27 अप्रैल 2026 कोमेट्रो सेवा पूरी तरह बंद रहेगी.भूतनाथ से मलाही पकड़ी मेट्रो स्टेशन तक डीएन लाइन पर सीएमआरएस निरीक्षण के कारण मेट्रो नहीं चलेगी. जिसको लेकर सेवाएं अस्थायी रूप से स्थगित की गई हैं.यात्रियों से अपील की गई है कि सफर की योजना पहले से बना लें. वहीं,28 अप्रैल मंगलवार से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल मेट्रो स्टेशन से सेवाएं जारी रहेगी.पटना मेट्रो प्रशासन ने असुविधा के लिए खेद जताया है.

बताया जा रहा है कि पटना मेट्रो का काम इन दिनों तेजी से निपटाया जा रहा है. पटना मेट्रो कॉरिडोर-टू की बात करें तो, मोइनुल हक स्टेडियम से राजेन्द्र नगर स्टेशन के बीच पहला टनल बनाया जा रहा है. इस टनल का निर्माण कार्य अगले महीने यानी मई में पूरा हो जाने की संभावना है. जबकि, दूसरे टनल के जून महीने में पूरा होने की संभावना है. जानकारी के मुताबिक, पहली टीबीएम राजेन्द्र नगर में रेल पटरी को पार कर गई है.