Hindi News / पटना में मंत्रियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विश्व पर्यावरण दिवस : पटना में मंत्रियों ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Edited By:  |
viswa paryavaran diwas viswa paryavaran diwas

पटना: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पटना जू में मंत्री प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है और इससे निपटने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना जरूरी है. मंत्री ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल करें, तभी आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा.

वहीं,पटना सिटी क्षेत्र के कुम्हरार बापू परीक्षा परिषद में बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने भवन का निरीक्षण किया और रखरखाव के बारे में जानकारियां ली. वहीं, आज वृक्षारोपण के अवसर को उन्होंने परीक्षा केंद्र परिषद में वृक्ष लगाए और सभी से लगाने की अपील की.


मंत्री ने भवन का निरीक्षण करते हुए सही निर्माण,सही तरह से व्यवस्था करने की बात कही और अच्छे क्वालिटी के सामग्री लगाने के भी बात अधिकारियों से किया. उन्होंने कहा कि अच्छे क्वालिटी के समान लगेंगे तो खतरा नहीं होगा, मंत्री वे कहा कि इसमें कहीं समझौता नहीं होनी चाहिए.