झारखण्ड मुक्ति मोर्चा का 52 वां स्थापना दिवस : नहीं दिखेंगे दिग्गज नेता हेमंत सोरेन, झामुमो कार्यकर्ता में आक्रोश

Edited By:  |
Reported By:
Veteran leader Hemant Soren will not be seen, anger among JMM workers Veteran leader Hemant Soren will not be seen, anger among JMM workers

दुमका:- झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर नहीं दिखेंगे दिग्गज नेता हेमंत सोरेन। इसको लेकर झामुमो कार्यकर्ता में आक्रोश दिख रहा है।


दुमका में हर साल होने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा के स्थापना दिवस पर इस वर्ष नहीं दिखेंगे दिग्गज नेता हेमंत सोरेन।ED के समन के बाद पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसके बाद से झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता और नेताओं में मायूसी देखने को मिल रही है। वहीं सरकार बनाने को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक रांची में कैंप किए हुए हैं। आशंका लगाई जा रही है कि इस वर्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को अपने नेता का अभिभाषण सुनने को नहीं मिल सकता है।


इस विपरीत परिस्थिति में पूर्व विधायक शशांक शेखर भोक्ता बागडोर संभाले हुए हैं लगातार दुमका के गांधी मैदान में चल रहे कार्यक्रम की तैयारी पर उनकी नजर टिकी है।



Copy