VB-G RAM G योजना के नियमों में बड़ा बदलाव : बिहार में कम बारिश के बीच ग्रामीण मजदूरों को मिलेगा रोजगार
पटना:बिहार सरकार ने कम वर्षापात और खरीफ सीजन के दौरान ग्रामीण गरीब परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से VB-G RAM G योजना के नियमों में बड़ा बदलाव किया है। ग्रामीण विकास विभाग ने लीन पीरियड (रोजगार उपलब्ध कराने की विशेष अवधि) की तिथियों में संशोधन करते हुए कई जिलों में इसकी अवधि बढ़ा दी है, ताकि ग्रामीण मजदूरों को लगातार काम मिल सके।
अलग-अलग जिलों मेंनई व्यवस्था लागू
नई व्यवस्था के तहत शेखपुरा, मुंगेर, लखीसराय, जमुई, भागलपुर और बांका जिलों में संशोधित लीन पीरियड 10 अगस्त तक प्रभावी रहेगा। वहीं, रोहतास, भोजपुर, बक्सर, कैमूर, अरवल, पटना, जहानाबाद, नवादा, नालंदा, औरंगाबाद और गया जिलों में यह व्यवस्था 9 अगस्त तक लागू रहेगी।
राज्य में कम वर्षा और अल-नीनो के प्रभाव के कारण लिया गया निर्णय
ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि राज्य में सामान्य से कम वर्षा और अल-नीनो के प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि कम बारिश के कारण खेती-किसानी का काम प्रभावित हुआ है, जिससे ग्रामीण मजदूरों के सामने रोजगार का संकट पैदा हो सकता है। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए सरकार ने लीन पीरियड की अवधि बढ़ाने का फैसला लिया है।
जॉब कार्डधारी श्रमिकों कोयोजना के तहत रोजगार दिलाने का निर्देश
मंत्री ने सभी संबंधित जिलों के जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अधिक से अधिक जॉब कार्डधारी श्रमिकों को योजना के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाए। साथ ही मानव दिवस सृजन बढ़ाने और लंबित कार्यों को तेजी से शुरू करने के भी निर्देश दिए गए हैं।
इस फैसले से हजारोंकार्डधारी श्रमिकों राहत मिलने की उम्मीद
सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि प्राकृतिक परिस्थितियों या कम वर्षा के कारण किसी भी गरीब परिवार की आजीविका प्रभावित न हो और जरूरतमंद ग्रामीण मजदूरों को समय पर रोजगार मिलता रहे। इस फैसले से हजारों जॉब कार्डधारी श्रमिकों को राहत मिलने की उम्मीद है।





