उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा : राज्यपाल से मिला BJP प्रतिनिधिमंडल,पेपर लीक मामले में CBI जांच की मांग
रांची:झारखंड में दो दिन पहले उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में हुई पेपर लीक का मामला अब राजनीतिक मोड़ ले ली है. इसी कड़ी में कांके रोड स्थित लोकभवन मेंराज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मंगलवार को आदित्य साहू के नेतृत्व में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टमंडल भेंट की. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा आयोजित उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित पेपर लीक प्रकरण के संबंध में ज्ञापन सौंपा.
दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग
राज्यपाल से इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है. पेपर लीक मामले में प्रदेश बीजेपी CBI से जांच कराए जाने का आग्रह किया है, ताकि दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके.
मामले से कराया अवगत
इस मामले में झारखंड बीजोपी का कहना है कि उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में व्यापक स्तर पर अनियमितताएं एवं पेपर लीक हुई है. इस संदर्भ में राज्यपाल को विभिन्न समाचार माध्यमों में प्रकाशित तथ्यों एवं जांच के दौरान हुई गिरफ्तारी और बरामद सामग्रियों का उल्लेख करते हुए मामले की गंभीरता की ओर ध्यान आकृष्ट कराया.
इस मौके पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी,विधायक सीपी. सिंह, हटिया विधायक नवीन जयसवाल समेत अन्य मौजूद रहे.





