Hindi News / तमाड़ के एक भवन में पुलिस की छापेमारी, हिरासत में 100 से ज्यादा...

उत्पाद भर्ती परीक्षा : तमाड़ के एक भवन में पुलिस की छापेमारी, हिरासत में 100 से ज्यादा लोग

Edited By:  |
utpad bharti pariksha utpad bharti pariksha

रांची:तमाड़ थाना क्षेत्र में रंगामाटी के एक भवन में आयोजित उत्पाद भर्ती परीक्षा को प्रभावित करने की योजना बनाई जा रही थी. पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर उक्त स्कूल में छापेमारी की. छापेमारी के दौरान 100 से ज्यादा लोगों को डिटेन किया गया.

बताया जा रहा है कि हिरासत में लिए गए अधिकांश लोग उत्पाद विभाग की परीक्षा देने पहुंचे थे. अभ्यर्थियों के मोबाइल सहित अन्य दस्तावेज भी मौके से बरामद किए गए है. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. हालांकि, अभी तक किसी बड़े खुलासे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.