पटना। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर रही है। बीजेपी ने आज 107 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी है। इस लिस्ट में बीजेपी ने सबसे अधिक OBC के उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। बीजेपी ने 44 उम्मीदवार OBC से दिये हैं, यानि 40 प्रतिशत। देखिए बीजेपी ने किस जाति से कितने उम्मीदवार बनाए हैं।

बीजेपी की कुल घोषित सीट --107

44 -ओबीसी

19 –एससी

18 –ठाकुर

10 –ब्राह्मण

8 –वैश्य

3 -पंजाबी

2 -त्यागी

2 – कायस्थ

मुस्लिम कार्डबीजेपी ने OBC पर खेला बडा दांव...लिस्ट में एक भी मुस्लिम कैडिंडेट नहीं...

बीजेपी ने 107 उम्मीदवारों में से एक भी मुस्लिम को उम्मीदवार नहीं बनाया है। जबकि हर पार्टियों ने अब तक जितने उम्मीदवार घोषित किये हैं, उसमें सभी मुस्लिम कार्ड खेला है।

कांग्रेस ने सबसे बडा दांव दलितों पर खेला है 36 प्रतिशत टिकट देकर मुस्लिम उम्मीदवार 12 प्रतिशत हैं। बीएसपी ने अपनी लिस्ट में 26 प्रतिशत मुसलमानों को टिकट दिया है। जबकि समाजवादी पार्टी और आरएलडी ने अपनी लिस्ट में 29 उम्मीदवार मुसलमान उतारे हैं।