तेजस्वी का बड़ा ऐलान : स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख 60,000 पदों पर होगी बहाली , आयुष्मान दिवस का किया उद्घाटन


PATNA- उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने आयुष्मान दिवस समारोह का उद्घाटन किया। इस कार्यक्रम के दौरान आयुष्मान योजना को सफल बनाने वाले कई पदाधिकारी अधिकारियों को सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी तक 400 करोड़ से अधिक की राशि खर्च की जा चुकी है। 500 से अधिक परिवार के लोगों ने इसका फायदा उठाया है। अभी भी कुछ लोग छूटे हुए हैं। जो लोग छूटे हुए हैं उनके लिए एक अन्य योजना लाई जाएगी। इसके लिए कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर यह काम हो रहा है। बिहार जन आरोग्य योजना लाई जाएगी। इस योजना के तहत लोगों जोड़ा जाएगा।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अस्पताल में किसी भी हालत में डॉक्टर रहे इस को सुनिश्चित किया जा रहा है। जो डॉक्टर अनुपस्थित रहेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी। नकली दवा के रोकथाम पर भी सरकार लगातार काम कर रही है। स्वास्थ विभाग में सभी रिक्त पद भरने का निर्देश दिया गयाहैं। स्वास्थ विभाग में 1 लाख 60 हजार नौकरी देने की व्यवस्था की जा रही है।
स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर कोई कंप्रोमाइज नहीं किया जाएगा। इस बाबत मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है। थोड़े ही दिन में बहुत ज्यादा बदलाव दिखने को मिलेगा। उन्होंने डॉक्टर और नर्स को दिन रात काम करने को कहा गया है।