Hindi News / सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने भी किया नमन

सुशील मोदी की पुण्यतिथि : सीएम सम्राट चौधरी ने दी श्रद्धांजलि, नेताओं ने भी किया नमन

Edited By:  |
sushil modi ki punyathithi sushil modi ki punyathithi

पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी की आज दूसरी पुण्यतिथि है. इस अवसर पर पटना स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मौके परबीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, मंत्री रामकृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, इंजीनियर शैलेंद्र, लखींद्र पासवान, पूर्व मंत्री मंगल पांडे, सांसद राधा मोहन सिंह सहितअन्य नेताओं ने भी सुशील मोदी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया.

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि सुशील मोदी बिहार की राजनीति के एक कद्दावर नेता थे. उन्होंने संगठन और सरकार दोनों स्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और हमेशा जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी.

वहीं, मंत्री नीतीश मिश्रा ने कहा कि सुशील मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है. उन्होंने कहा कि आज लोग सिर्फ उन्हें याद ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उनके राजनीतिक जीवन और कार्यों की गाथा को भी प्रेरणा के रूप में देख रहे हैं.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि सुशील मोदी भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके बताए मार्ग पर बीजेपी बिहार इकाई लगातार आगे बढ़ रही है. उन्होंने कहा कि सुशील मोदी का जीवन कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

श्रद्धांजलि सभा में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे और सभी ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया.