Hindi News / अमृत महोत्सव पर जांच शिविर का आयोजन

सीतामढ़ी में SSB के जवानों ने किया रक्तदान  : अमृत महोत्सव पर जांच शिविर का आयोजन

Edited By:  |
sitamadhi me ssb ke jawano ne kiya raktdaan sitamadhi me ssb ke jawano ne kiya raktdaan

सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के डुमरा स्थित औधोगिक परिसर स्थित एस एस बी कैंप में 51 बी बटालियन ने अमृत महोत्सव के तहत रक्तदान और कैंसर की जांच शिविर का आयोजन किया है । इस अवसर पर शिविर में आये बटालियन के 50 अधिकारियों, जवानों और साथ उनके परिजनों ने रक्तदान किया।

वहीँ शिविर में आए जवानों के परिजनों की कैंसर स्क्रीनिग कर मौके पर उपस्थित चिकित्सको ने इस बीमारी से बचाव को लेकर लोगो को जागरूक किया है ।इस आयोजन के अगले कड़ी में 51 वी बटालियन के प्रांगण में होमियो भाभा कैंसर अस्पताल, अनुसन्धान केंद्र मुजफ्फरपुर के साथ श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और सीतामढ़ी के सदर अस्पताल कर्मियों के निगरानी में कैंसर स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया।

जिसमे बटालियन के सभी महिला पुलिस बल के साथ शिविर आये महिला परिजनों को ब्रेस्ट कैंसर, सर्विस कैंसर ,ओरल कैंसर इत्यादि सभी प्रकार के कैंसर के लक्षण और उससे बचाव को लेकर पूर्ण रूप से जानकारी कैंप मने आये चिकित्सक और कर्मियों ने दी। वही शिविर में उपस्थित SSB के चिकित्सक ने आयोजित शिविर के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए कहा की आज पुरुष के साथ महिलाये भी सिगरेट , शराब , तम्बाकू और गुटखा का प्रयोग करने लगी है।

जिससे कैंसर जैसी बीमारी हमारे समाज में तेजी फैल रहा है। उन्होंने ने कहा इस कार्यक्रम का मुख्य उदेश्य है की इस बीमारी के लक्षण और बचाव की जानकारी लोगों को दी जाए। जिसे लेकर लोगो को जागरूक करने की जरुरत है । उन्होंने ने कहा की हमारे जवान देश की रक्षा के साथ साथ इस घातक बीमारी के प्रति लोगो में जागरूकता फैलाये ताकि लोगों को समय रहते इस बीमारी से बचाया जा सके।