एसपी अवधेश दीक्षित का बरौली थाना में जनता संवाद : चार घंटे में कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान
गोपालगंज:-गोपालगंज में जनता की समस्याओं को सीधे सुनने और त्वरित समाधान के उद्देश्य से गोपालगंज के पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने आज बरौली थाना परिसर में जनता संवाद कार्यक्रम का किया आयोजन। यह कार्यक्रम करीब चार घंटे तक चला, जिसमें थाना क्षेत्र की बड़ी संख्या में ग्रामीण और आम नागरिक हुए शामिल। बरौली थाना परिसर में आयोजित इस जनता संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक अवधेश दीक्षित ने एक-एक कर जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना। कार्यक्रम में पहुंचे लोगों ने जमीन विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, धमकी, पुलिस से जुड़ी शिकायतें और अन्य स्थानीय समस्याओं को एसपी के समक्ष रखा।

एसपी अवधेश दीक्षित ने कई मामलों में ऑन द स्पॉट समाधान करते हुए संबंधित पदाधिकारियों और थाना प्रभारी को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से जमीन विवाद से जुड़े मामलों की संख्या अधिक रही, जिस पर एसपी ने स्पष्ट रूप से कहा कि ऐसे मामलों का नियमानुसार शीघ्र निष्पादन किया जाएगा। एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि “जनता दरबार में अधिकतर मामले जमीन से संबंधित आए हैं। सभी मामलों को गंभीरता से लिया गया है। संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि जल्द से जल्द निष्पक्ष जांच कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए। पुलिस जनता की सेवा के लिए है और हर समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा।” प्रशासनिक उपस्थितिजनता संवाद कार्यक्रम के दौरान सदर एसडीपीओ 2 सिधवलिया राजेश कुमार, सीई सदर 2 संतोष कुमार बरौली थाना प्रभारी अनिमा राणा सहित कई पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे, ताकि एसपी द्वारा दिए गए निर्देशों का तत्काल पालन सुनिश्चित किया जा सके।

जनता की प्रतिक्रिया
जनता ने पुलिस अधीक्षक के इस कदम की सराहना करते हुए कहा किइस तरह के सीधे संवाद से समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ती है और आम लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत होता है। कुल मिलाकर, बरौली थाना परिसर में आयोजित यह जनता संवाद कार्यक्रम पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने की दिशा में एक अहम पहल साबित हुआ है।





