PATNA:-बिहार के भ्रष्ट अफसर के खिलाफ निगरानी और आर्थिक अपराध इकाई लगातार कार्रवाई कर रही है.इस कड़ी में विशेष निगरानी ब्यूरो समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के ठिकानों पर आज छापामारी कर रही है।
गौरतलब है कि समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के खिलाफ विशेष निगरानी इकाई ने 16 दिसंबर को ही आय से अधिक 1.62 करोड़ संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया था और केस दर्ज करने की ठीक अगले दिन आज उनके तीन ठिकानों पर सर्च अभियान चला रही है।विशेष निगरानी ब्यूरों यानी SVU समस्तीपुर के सब रजिस्ट्रार मणिरंजन के समस्तीपुर स्थित कार्यालय और आवास के साथ ही उनके मुजफ्फरपुर और पटना स्थित ठिकाने पर छापेमारी कर रही है।
समस्तीपुर के मगरदही स्थित तुलसी कुंज शंकर सदन में छापेमारी में कई अधिकारी मौजूद है.सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस छापमारी में बड़ी संख्या में नगदी मिली है.

